राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी की शुरुवात 2006 में पूज्य श्री वेद व्यास जी महाराज द्वारा किया गया। राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी एक गैर राजनीतिक पार्टी है जिसका उद्देश्य भारत में व्याप्त जातिगत राजनीति को समाप्त करना है। जातिगत राजनीति समाज और देश दोनों के खतरा है। किसी एक समुदाय को लेकर भारत को मजबूत नहीं किया जा सकता। राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी नफरत और जातिगत राजनीति का विरोध करती है। जातिगत राजनीति से समाज में असंतुलन हो जायेगा जो देश व समाज के लिए खतरा पैदा करेगा।
भारत की राजनीति में झूठ और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर-वेद व्यास जी महाराज :
आज भारत के राजनीति में झूठ और भ्रस्टाचार का बोलबाला है। अतः यह कहा जा सकता है बर्तमान सरकार झूठे वादे की सरकार है जो केवल कागजो में ही विकास कर रही है। आज पूरा देश बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रहा है और सरकार समस्याओ को छुपाते हुए केवल झूठ परोस रही है। राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी इन देश विरोधी ताकतों से अकेले संघर्ष कर रही है। जब तक देश इस तरह की सर्कार रहेगी तब तक देश का वास्तविक विकास नहीं हो सकता।
भारत से बुराइयों को खत्म करना ही राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी का उद्देश्य है, आज भारत में बेरोजगारी चरम सीमा पर है इसका मुख्य कारण भारत में जातिगत राजनीति है। जब तक देश में जातिगत राजनीति का बोलबाला रहेगा तबतक देश में बेरोजगारी रहेगी और महंगाई बढ़ती जाएगी। आज देश केवल झूठ बिक रहा है और रोजगार समाप्त हो रहा है। भारत देश को केवल झूठे सपने दिखाए जा रहे है जो देश को लगातार खोखला कर रहा है। आज के नौजवान को यह समझना होगा की भारत का भविष्य खतरे में है। भारत से बुराइयों और जातिगत राजनीति को समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करे।