राष्ट्रीय जन सेवा पार्टी का प्रमुख उदेश्य भारत राष्ट्र को मजबूत बनाना है और यह तब तक संभव नहीं हो सकता जब तक देश में झूठ, नफरत और जातिगत राजनीति का बोलबाला है। भारत में चुनाव का मुख्य आधार जातिगत हो चूका है जो देश के विकाश में सबसे बड़ा बाधक है। विगत कुछ वर्षो में भारत में बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चूका है। देश की जनता बेरोजगारी और महंगाई से त्राहि त्राहि कर रही है। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर पूरी तरह से असफल हो चुकी है।
जातिगत और नफरत की राजनीति भारतीय समाज और देश के लिए घातक है। नफरत की राजनीती करने वालो का बहिष्कार कीजिये। जब भारत का समाज आपस में लड़ता रहेगा तो देश का विकास संभव नहीं है। वेदव्यास जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष-राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी
आज भारत में बेरोजगारी चरम सीमा पर है इसका मुख्य कारण भारत में जातिगत राजनीति है। जब तक देश में जातिगत राजनीति का बोलबाला रहेगा तबतक देश में बेरोजगारी रहेगी और महंगाई बढ़ती जाएगी। आज देश केवल झूठ बिक रहा है और रोजगार समाप्त हो रहा है। भारत देश को केवल झूठे सपने दिखाए जा रहे है जो देश को लगातार खोखला कर रहा है। आज के नौजवान को यह समझना होगा की भारत का भविष्य खतरे में है। भारत से बुराइयों और जातिगत राजनीति को समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करे।